चांद पर जाकार बिग बॉस-10 का प्रोमो OUT करते दिखे सलमान

8/27/2016 6:07:16 PM

मुंबई: रियलिटी शो Bigg Boss-10 का प्रोमो रिलीज हो गया है। रियलिटी शो Bigg Boss-10 का प्रोमो रिलीज हो गया है। इसमें शो के होस्ट और बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान एस्ट्रोनॉट की ड्रैस पहने दिख रहे हैं। उन्हें स्पेस में दिखाया गया है, जहां वो ह्यूमन हिस्ट्री से जुड़ी बात बताते हैं। 

प्रोमो में सलमान ‘जब चांद पर दिखा इंसान पहली बार या अंडे से निकली मुर्गी पहली बार’ बोलते दिख रहे हैं। साथ ही अापको बता दें कि इस बार बिग बॉस में आम जनता को लेने की बात भी कही जा रही है।

सलमान खुद प्रोमो में कहते नजर आ रहे हैं- ''अब आम पब्लिक आ रही है पहली बार इन बिग बॉस, तो क्रिएट होगी हिस्ट्री पर क्या होगा, दैट इज ए मिस्ट्री।'' सीजन की टैगलाइन ‘इंडिया इसे अपना ही घर समझो’ रखी गई है। कलर्स टी.वी. के सीईओ राज नायक ने चैनल ''बिग बॉस'' के दसवें सीजन का प्रोमो ट्विटर पर शेयर किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News