गर्लफेंड अनुष्का को मनाने के लिए भाई की मदद ले रहें विराट कोहली!

2/27/2016 5:26:12 PM

मुंबई: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरें काफी समय से चर्चा में है, लेकिन अब खबर यह भी है कि विराट अनुष्का के साथ रिश्ते फिर से बेहतर करना चाहते हैं। इसलिए वह अनुष्का के भाई के संपर्क में हैं। उन्हें उम्मीद हैं कि वे उनके बीच मध्यस्थता स्थापित कर रिश्तों में आई दरार को ठीक कर सकते हैं।

गौरतलब है कि जब विराट ने अनुष्का को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, तभी से उनके ब्रेकअप की खबर आई थी। विराट ने एक पार्टी में यह कहकर भी चर्चा को हवा दी थी कि ''अब वह सिंगल हैं। इसके अलावा भी विराट ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कर अपने ब्रेकअप की खबरो को हवा दी है।