दर्शकों को पसन्द आने वाले गानें ही होते हैं अच्छे: मीका

4/27/2016 10:02:36 AM

मुंबई: पंजाब के जाने-माने गायक मीका ने कहा है कि गाना वही ठीक होता है जो लोगों को पसन्द आए। ''इण्डियन ग्रामीण क्रिकेट लीग'' के समारोह में आए मीका ने कहा कि कई बार देखा गया है कि अच्छे गीत और संगीत भी उतने सफल नही होते जितना होना चाहिए। गाना सुनने वाले को अच्छे लगने वाले गीत ही सफलतम माने जाते हैं।   

उन्होंने बताया कि ग्रामीण भी टेलेंट के मामले में किसी से कम नही होते। उन्होंने भी पंजाब के एक छोटे से गांव से तरक्की करते हुए फिल्मी दुनिया में जगह बनाई। मौका मिलते ही टेलेंट अपने आप सामने आ जाता है। उन्होंने बताया कि वह इस समय अनुपमा राम के एलबम ''लाल दुपट्टा कुर्ता चिकन'' का में व्यस्त हैं। जल्दी ही यह एलबम दर्शकों के सामने होगा। क्रिकेट लीग में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी आई थी। इन दोनों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।