4 साल बाद रणबीर के साथ नज़र आईं दीपिका पादुकोण

3/8/2019 2:01:47 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने बचना ए हसीनो, ये जवानी है दीवानी’ में धमाल मचाया था। फैंस ने इन दोनों की जोड़ी को खूब पंसद किया। दीपिका और रणबीर के फैंस के लिए एक खूबखबरी है कि ये जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। रणबीर और दीपिका की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दीपिका और रणबीर रियल लाइफ कपल रह चुके हैं।
 

इस बार फिल्म में नहीं बल्कि कमर्शियल ऐड फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री दिखीं।। रणबीर-दीपिका की साथ में वीडियो आई हैं और सोशल मीडिया पर काफी वायरल में हैं। तस्वीर में दीपिका और रणबीर सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक पेंट के ऐड में साथ आ रहे हैं जिसमें दीपिका रणबीर को बैक्टीरिया भी कहती हैं।

 

Pawan Insha