SEE PICS: मिलिए ‘चॉकलेटी’ रजनीकांत से

4/23/2016 4:35:27 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रजनीकांत साऊथ के मशहूर स्टार है। वहा के लोग उन्हें  भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत एक ऐसा नाम है जिसे किसी परिचय की आवश्यक्ता नही है। उनकी हर फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही हिट हो जाती है 

रजनी सर को लोग सिर्फ एक एक्ट के रूप में नही बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में भी जानते है। चेन्नई के एक कैफे ने चॉकलेट की मूर्ती बनाई है। यह मूर्ती रजनी सर के लुक को कॉपी कर के बनाई है। 

इस कैफे का नाम है ''जुका'' है करीब 600 किलो चॉकलेट से बनी रजनी सर की इस मूर्ती को जुका कैफे ने पद्विभूषण मिलने और उनके फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल पूरे करने की खुशी में बनवाया है। 

आप को बता दें कि चॉकलेट की इस मूर्ती को देखने के लिए भी लोग दूर-दूर से आते है तब लोग चॉकलेट की मूर्ती के पैर छूना भी नही भूलते। 

रजनी सर की पॉपुलैरिटी का मुकाबला शायद ही कोई और कर पाए और ज़ुका कैफ़े के इस प्रयास से कोई खुश हो न हो रजनी सर तो पक्का खुश हो जाएंगे।