कभी इतना बोल्ड था कट्टरपंथी ईरान, देखें तस्वीरें

10/15/2016 12:28:47 PM

मुंबई: सोशल मीडिया पर मॉडलस और सेलीब्रिटिज अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेकिन 8 सेलेब्स को अपनी फोटोज शेयर करना भारी पड़ गया। इन सभी पर इस्लाम विरोधी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के आरोप में सलाखों के पीछे धकेल दिया गया। ईरान में शरिया कानून के अनुसार महिलाओं को हिजाब में रहना जरूरी है। शरिया कानून के खिलाफ जाने वाले शख्स को सख्त सजा दी जाती है। हालांकि, ईरान 70 के दशक से पहले तक ऐसा नहीं था। यहां ठीक इसके उलट स्थिति थी। आज कुठ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। 

इस्लामिक क्रांति के पहले ईरान में वेस्टर्न कल्चर का काफी प्रभाव था। यहां पहनावे, खान-पान व जीन के अंदाज में किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं था। कला, साहित्य और फिल्मों का भी यहां काफी बोलबाला था। 

1979 में ईरान के शाह मोहम्मद रेजा पहलवी को सत्ता से हटा दिया गया। हालात ये थे कि शाह मोहम्मद को सत्ता ही नहीं, देश छोड़ने पर भी मजबूर होना पड़ा।