पाकिस्तान से जुड़ी 10 अजीबोगरीब बातें जो हैरत में डालेंगी आपको!! (PICS)

2015-05-06T13:56:48.78

नई दिल्लीः पाकिस्तान के बारे में हमें ज्यादातर यहीं पता है कि वह भारत के साथ कश्मीर मुद्दे को लेकर हमारे साथ विवादों में रहा है लेकिन पाकिस्तान से जुड़े कई अजीबोगरीब फैक्ट्स के बारे में शायद आप नहीं जानते।

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा फुटबॉल बनाने वाला देश कौन सा है? या विश्व में सबसे बड़ा एम्बुलेंस नेटवर्क किस देश का है? आपकी हैरानी का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहेगा जब आपको पता चलेगा कि वह देश पाकिस्तान है लेकिन यहीं सच है।   हालांकि वहीं अमरीका इंटेलीजेंस थिंक टैंक की ओर पाकिस्तान को दुनिया का 8वां खतरनाक देश कहा गया है। 

ऐसे में आज हम आपको पाकिस्तान से जुड़े कुछ और फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। पाकिस्तान से जुड़े इनमें से कुछ फैक्ट्स पॉजीटिव हैं तो कुछ निगेटिव।

1. कम्प्यूटर का पहला Virus सन् 1986 में दो पाकिस्तानी भाइयों ने बनाया था।

2. विश्व में सबसे बड़ा एम्बुलेंस नेटवर्क पाकिस्तान का है।

3. पाकिस्तान के पास दुनिया का का चौथा सबसे बड़ा ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रणाली है।

4.  दुनिया में 50 % से ज्यादा फुटबॉल अकेला पाकिस्तान बनाता है।

5. अकेले पाकिस्तान में 60 से अधिक भाषाएं बोली जाती है।

6. पाकिस्तान 28 मई 1998 को न्यूक्लिर पॉवर हासिल करने वाला पहला इस्लामिक देश बन गया।

7. पाकिस्तान की आर्मी दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी आर्मी है।

8. एक दिन में सबसे ज्यादा पेड़ लगाने का रिकार्ड पाकिस्तान के नाम है। यहां एक दिन में 7,50,000 पेड़ लगाए गए थे।

9. इंटरनैट पर पोर्न सर्च करने के मामले में पाकिस्तान नंबर एक पर है।

10. पाकिस्तान के राष्ट्रीय गान की धुन को दुनिया के तीन शीर्ष धुनों में पहला स्थान प्राप्त है।

Punjab Kesari