In Pictures: वायरल हो रही इस तस्वीर में कौन है ये लड़की?

5/26/2016 10:59:57 AM

नई दिल्ली: असम की जानी-मानी खूबसूरत एम.एल.ए. और जानी-मानी एक्ट्रैस अंगूरलता डेका इन दिनों साेशल मीडिया पर कोई-न-कोई नई कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार होती जा रही हैं। इन दिनों हम आपको जो तस्वीर दिखाने जा रहे है उस फोटो की सच्चाई यह है कि वह फोटो अंगूरलता की नहीं हैं। बल्कि यह तस्वीर अंगूरलता से थोड़ी बहुत मिलती-जुलती जरूर है। यह तस्वीर फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सऐप के ग्रुप्स पर शेयर की जा रही है। यूजर्स इस तस्वीर को सच समझते हुए इसे अंगूरलता की फोटो मान रहे हैं। 

बीजेपी सपोर्टर्स ने इस तस्वीर पर आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा है कि इस तरह की फोटोज को शेयर करके बीजेपी की एक सम्मानित विधायक की छवि से खिलवाड़ किया जा रहा है। असल में यह फोटो जिस लड़की की है, उनका नाम सपना व्यास पटेल है। सपना एक फिटनेस ट्रैनर होने के साथ-साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ऐसी कुछ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

गौरतलब है कि अंगूरलता ने भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा था और इसमें जीत भी हासिल की है। अंगूरलता डेका एक अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने बंगाली और असमिया फिल्मों में अभिनय किया है। वे पहली बार राजनीति में हाथ आजमा रही हैं। उन्होंने जिस सीट से जीत हासिल की वहां मुस्लिम की संख्या काफी अधिक बताई जाती है। वहां पर बांग्लादेश से भारत आए हुए लोगों की संख्या काफी अधिक है। अंगूरलता की हाल ही में आकाशदीप के साथ शादी हुई है।