PICS: विलियम-केट के रॉयल डिनर में ये हस्तियां रहीं मौजूद, मेन्यू में थी देसी डिशेज

4/11/2016 11:13:30 AM

मुंबई: भारत और भूटान के सात दिन की यात्रा पर निकले ब्रिटेन के युवराज प्रिंस विलियम अपनी पत्नी केट मिडलटन के साथ रविवार को मुंबई पहुंचे। प्रिंस विलियम ब्रिटेन की बहुचर्चित दिवंगत प्रिसेंस डायना और प्रिंस चार्ल्स के बड़े बेटे हैं। मुंबई पहुंचते ही शाही जोड़ा सबसे पहले दक्षिण मुंबई स्थित होटल ताजमहल पहुंचा जहां उन्होंने 2008 में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की याद में बनाए गए मेमोरियल में पुष्पचक्र अर्पित किया।
 

उन्होंने हमले के वक्त होटल में मौजूद रहे कर्मचारियों से भी बातचीत की। इसके बाद दोनों ओवल मैदान पार्क पहुंचे और वहां झुग्गियों में रहने वाले बच्चों का क्रिकेट मैच देखा। शाम को शाही डिनर में बॉलीवुड सितारों समेत कई हस्तियां पहुंचीं। शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, आरबीआई के गवर्नर भी नजर आए। डिनर में ज्यादातर डिशेज देसी थीं।
 

शाहरुख के अलावा फिल्मी जगत से करण जौहर, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, जैकलिन फर्नांडिस, फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी, परिणीति चोपड़ा और सोनम कपूर जैसे स्टार्स नजर आए। सचिन तेंडुलकर अपनी वाइफ के साथ पहुंचे तो आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन अपनी पत्नी के साथ डिनर में नजर आए। मुंबई में आया यह शाही जोड़ा टिफिन सेवा उपलब्ध कराने वाले विश्वप्रसिद्ध डब्बावालों से बातचीत करेगा।  भारत में ये दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और 16 अप्रैल आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News