Romantic रिश्ता जवां रखने के स्पाइसी टिप्स

8/30/2015 3:26:43 PM

आप जिसे भी प्यार करते हैं उसकी बेहद केयर करते हैं ताकि वह हमेशा नई बनी रहे। प्यार का रिश्ता भी एेसा ही है। अगर आप रोजाना इसकी केयर नहीं करेंगे तो जल्दी ही यह पुरानी हो जाएगा। प्यार के रिश्ते में नयापन बना रहे, प्यार की गर्माहट कम न हो, इसके लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ स्पाइसी टिप्स, जिन्हें अजमाने से आपके प्यार की खुशबू कभी मद्धम नहीं पड़ेगी और स्पाइस का तड़का इन्हें हमेशा जवां बनाए रखेगा।

1. अगर आप दोनों में कोई दूरी आ गई हो तो सबसे पहले उसे कम करें। रिश्ते की गर्माहट बरकरार रखने के लिए बहुत जरूरी है कि शारीरिक और मानसकि रूप से आप दोनों के बीच कोई दूरी नहीं रहें, लेकिन कई बार एक ही घर में रहते हुए भी  दोनों में इतनी दूरियां बढ जाती हैं कि दोनों बात तक भी नहीं करते। इससे रिश्ते में दरार बढ़ने लगती है।

2. प्रेम की भाषा समझें-समझाएं। आई लव यू सिर्फ तीन शब्द ही नहीं हैं यह फैविकॉल का वो जोड़ है जो आपके रिश्तों को जोड़ कर रखता है। लेकिन अगर आप शब्दों में मन की बातें नहीं बता पाते तो इशारों या गिफ्ट्स का सहारा लें। बॉडी लैंग्वेज बता देती है कि आप अपने पार्टनर के कितने करीब हैं। एक सहज प्यारी-सी मुस्कान भी वह सब कह देती है, जो हजार शब्द नहीं कह पाते। किसी प्यारी से डेट के बाद उनकी पौकेट में थैंक यू नोट लिख दें। पूर दिन प्यार में गुजरेगा। 

3. बेस्ट फ्रैंड बनें। पार्टनर के गुणों को सराहें, लेकिन गलतियों की ओर भी इशारा करें। गुस्सा करने या मुंह बनाने से बात बनती नहीं, बल्कि बिगड़ती है। पार्टनर की सच्ची आलोचना व सुझावों को भी स्वाकारें। 

4. प्यार बेशकीमती है, लेकिन आपके पास इसका बड़ा खजाना है, जिसे आप जितना अपने पार्टनर पर लुटाएंगे, बदले में आपके प्यार का खजाना बढे़गा। इसे रोज सजाने संवारने की जरूरत है, ताकि नयापन बना रहे।  

5. हम हमेशा काम में बिज़ी रहते हैं, जो पल साथ बिताते हैं उसमें भी टीवी, मोबाइल, लैपटॉप हमारे बीच ही रहते हैं। सप्ताह में एक दिन सिर्फ एक-दूजे के लिए जीएं। इस दौरान कोई भी आप दोनों के बीच नहीं होना चाहिए, फिर चाहे वो टीवी, कम्प्यूटर या आप दोनों के स्मार्ट फोन ही क्यों न हों। ए दिन इनसे दूर होकर आपस में साथ समय बिताएं। 

6. कभी किसी लव बर्ड्स को देखा है। लगता है, जैसे बातें ही खत्म नहीं होती उनकी। मौन को लाइफ में कभी पसरने न दें। बातचीत का सिलसिला कभी खत्म नहीं होना चाहिए। प्यारभरी बातों की याद आपके होंठों पर अचानक ही मुस्कान का कारण बन जाती है। शेयरिंग के कुछ पल बेडरूम में बिताए पलों से भी ज्यादा प्यारे होते हैं। 

7. प्यार किसी एक की नहीं, बल्कि दोनों की इच्छा व जरूरत है। आप अपने पार्टनर की इच्छा को महत्व दें। उसे स्पेशल फील करवाएं। हर रिश्ते में अटेंशन की बहुत जरूरत होती है। दोनों इस नियम का पालन करेंगे तो रिश्ता समझौते पर नहीं, प्यार पर टिकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News