पति विवेक दहिया को दिव्यांका ने मारा थप्पड़, जानें क्यों
11/11/2017 2:15:00 PM
मुंबई: टीवी के सबसे क्यूट कपल माने जाने वाले एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और एक्टर विवेक दहिया का हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में दिव्यांका पति विवेक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में विवेक गोस्ट मास्क लगाकर अपनी वाइफ दिव्यांका को डराने की कोशिश करते हैं लेकिन जैसे ही दिव्यांका उन्हें देखती हैं डर की वजह से वो उन्हें थप्पड़ तार देती हैं। वीडियो इतना प्यारा है कि आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे। पिछले दिनों दिव्यांका की मौत की फेक खबरें आई थीं जिसके बाद अपनी मौत की अफवाह पर TOI से बात करते हुए दिव्यांका ने कहा था कि लोग इस तरह की बेकार की अफवाहों पर यकीन कर लेते हैं और फिर मेरे जानने वालों को फोन कर कहते हैं कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है या मैं मर गई हूं। मैं अपने फैन्स के कॉल्स से परेशान हो जाती हूं। इसलिए मुझे सोशल मीडिया पर ये बात कहनी पड़ी कि लोग इस तरह की खबरों पर यकीन ना करें।