प्रियांक-दिव्या के ब्रेकअप को लेकर एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्शाह ने किया बड़ा खुलासा

12/9/2017 12:17:55 PM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 से बाहर आने के बाद बेनाफ्शाह सूनावाला ने हाल ही में प्रियांक के ब्रेकअप के पीछे वजह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

बिग बॉस के शो पर सभी कंटेस्टेंट के फैमिली वाले उनसे मिलने आए। जिस दौरान सभी काफी इमोशनल दिखे। इस शो में प्रियांक की गर्लफ्रैंड दिव्या अग्रवाल जब घर में आई तो प्रियांक काफी भावुक नजर आए। दिव्या ने प्रियांक के सामने अपने दिल की सारी बातें रख दीं और वहीं दूसरी तरफ उन्होंने किसी भी लड़की का दिल न दुखाने की सलाह भी दी। हाल ही में इस एपिसोड के शो की एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्शाह ने इस कपल के ब्रेकअप के पीछे की असली वजह बताई। बेनाफ्शाह ने कहा कि दिव्या और प्रियांक के फैंस उन्हें एक आइडल कपल मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों के ब्रेकअप की वजह वह नहीं हैं बल्क‍ि इसके जिम्मेदार प्रियांक खुद हैं।

बता दें कि इस वीकेंड शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है। इसी के साथ शो में करिश्मा तन्ना और करण पटेल की एंट्री होने वाली है।