क्या अनुष्का ने अपनी शादी में पहने दीपिका पादुकोण के झुमके, जानें क्या है माजरा

12/12/2017 4:22:25 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार को इटली के बोरगो फिनोसिएतो में एक पवित्र रिश्तें में बंध गए है। फिलहाल शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। एक तरफ जहां दोनों के प्रोफेशनल प्लान्स और फ्यूचर की चर्चा हो रही है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अनुष्का के कपड़ों और गहनों की इतनी बारीकी से देख रहे हैं कि उन्होंने ये तक ढूंढ निकाला है कि अनुष्का जैसे झुमके पहले कौन पहन चुका है।

PunjabKesari

अनुष्का से पहले जिसने सेम डिजाइन के झुमके पहने थे वो कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण थीं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में दीपिका हूबहू वही झुमके पहने नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

बता दें कि ये झुमके डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किए हैं। अब भले ही उनके झुमके एक जैसे हों, लेकिन अनुष्का को साल की सबसे खूबसूरत दुल्हन कहना कुछ गलत नहीं होगा। विराट और अनुष्का एक साथ इतने खूबसूरत  लग रहे थे कि उनकी तस्वीर देखकर किसी का भी मन शादी करने को बोल उठेगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News