परिवार के साथ हॉलीडे पर निकले खिलाड़ी अक्षय कुमार, वहीं बेटे आरव कैमरे को देख लगे शर्माने

12/23/2017 5:01:40 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपने परिवार के समय निकाल रहें हैं। एेसा हम इसलिए कह रहे है हर साल की तरह इस बार भी वो न्यू ईयर मनाने हॉलीडे पर निकल गए हैं।

हाल ही में उनको पत्नी ट्विंकल, बेटे आरव और बेटी नितारा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वैसे खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ कहा गए इसके बारे में तो अभी कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक वो 3 जनवरी को मुंबई लौट आएंगे।

इस दौरान अक्षय कैजुअल लुक में थे। उन्होंने ग्रे ट्रैकसूट और स्नीकर्स पहने थे। ट्विंकल वेनी ब्लू आउटफिट में खूबसूरत नजर आ रही थीं। ट्विंकल बेटी नितारा का हाथ पकड़े हुए थीं। बच्चे भी दोनों काफी सिंपल लुक में नजर आए। वहीं बेटे आरव कैजुअल लुक शर्माते हुए दिखे।