skin care प्रोडक्ट के प्रचार करने में लगी रहती है Miranda Kerr

6/5/2016 3:24:08 PM

लॉस एंजलिस: दुनिया की मशहूर अंतर्राष्ट्रीय मॉडल्स में से एक मिरांडा केर का जन्म 20 अप्रैल 1983 को ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में हुआ था। यह खूबसूरत मॉडल दुनिया भर में न्यूड फोटोशूट्स के लिए भी लोकप्रिय रही है। मिरांडा महिला अधोवस्त्र ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के लिए कई बार टॉपलैस टशू करवा चुकी है।

जब मिरांडा मॉडलिंग नहीं कर रही होती है तो अपनी स्किनकेयर उत्पादों कोरा ऑर्गैनिक्स का प्रचार करने में लगी रहती है और साथ ही अपने बेटे व अपने प्रेमी इवन स्पिगल के साथ पूरा समय बिताती है। मिरांडा का पूर्व पति ओरलैंडो ब्लूम है जबकि इन दिनों उसका रोमांस इवन के साथ जोरों पर है। 

हाल ही में उसने इवन के साथ मिल कर 79.2 करोड़ रुपए में एक आलीशान बंगले के रूप में नया ‘लव नैस्ट’ खरीदा है जहां वे दोनों रहेंगे। मिरांडा का यह घर करीब 7100 वर्ग फुट में फैला है। घर बेहद आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है। लॉस एंजलिस के इस बंगले में सारी सुविधाएं हैं। इससे पहले मिरांडा ने 2014 में 33 लाख डॉलर की कीमत वाला एक अन्य बंगला भी खरीदा था।

बता दें कि मिरांडा ने इसी साल फरवरी में स्नैपचैट के प्रमुख इवन स्पिगल के साथ अपने रिश्ते स्वीकार किए थे। मिरांडा का नाम दुनिया की सबसे सैक्सी महिलाओं की सूची में कई बार टॉप पर रह चुका है। मिरांडा ने कहा ‘‘मेरे लिए स्टाइल वही है जिसमें मैं सहज हूं।’’ इस वर्ष ऑस्कर समारोह में भी अपने लाल रंग के बेहद हॉट गाऊन से सुॢखयां बटोरी थीं। 30 की उम्र पार करने के बावजूद मिरांडा ने अाज तक खुद को इतना फिट रखा है कि उन्हें देख कर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News