Omg! घोड़े की क्रीम लगाती हैं ये एक्टैस

8/25/2016 11:59:46 AM

मुंबईः रिएलिटी टी.वी. स्टार कोल करदाशियां अपनी अजीब हरकतों और कपड़ाें के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने अपने बारे में एक और अजीब खुलासा किया है। वह घोड़ों को लगाया जाने वाला क्रीम इस्तेमाल करती हैं।

आप यह बात जाम कर जरूर हैरान होगे लेकिन आपको बता दें कि कोल अपने नाखूनों की मजबूती बढ़ाने के लिए घोड़े के खुर के लिए इस्तेमाल होने वाली क्रीम लगाती हैं। कोल ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि अच्छा मैनीक्योर मेरे नाखूनों को जिंदगी देता है, लेकिन अगर आप भी अपनी पॉलिश उतनी ही बार बदलती हैं, जितना मैं, तो कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती हैं।

बेरियेले की एक क्रीम बहुत अच्छी है। वैसे यह घोड़े के खुरों के लिए बनी है। हैरानी की बात यह है कि यह मेरे कमजोर नाखूनों के लिए बेहद असरदार है। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस क्रीम को दिन में कई बार लगाती हैं और जहां भी जाती हैं, हमेशा उसे साथ लेकर जाती हैं। वैसे आपको इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करना होता है, लेकिन मैं इसे इससे भी ज्यादा इस्तेमाल करती हूं।