ब्लूम और सेलेना अफेयर पर केटी ने दिया जवाब

5/20/2016 1:37:30 PM

लॉस एंजलिस: हॉलीविड एक्ट्रैस केटी पेरी ने हाल ही में अपने बॉयफ्रैंड की बातों पर अपनी चुप्पी को तोड़ दिया है। केटी का कहना है कि बॉयफ्रैंड ऑर्लेंडो ब्लूम और सेलेना गोमेज का कोई अफेयर नही हैं। 

बता दें कि उन्होनें इन बातों को बेवकूफी भरी साजिश बताया है। इस बात के लिए सेलेना ने भी उनका साथ दिया है। 

गौरतलब है कि ऑर्लेंडो और गोमेज के अफेयर की खबरें तब सामनें आई थी, जब उन्हें लॉस वेगास में एक इवेंट में एक साथ दिखे था। दोनों पार्टी के बाद एक ही कार से वापस गए थे।