See! हैरी पॉटर एंड कर्सड चाइल्ड का सामने आया फर्स्ट लुक

5/31/2016 5:11:08 PM

लॉस एंजलिस: हैरी पॉटर सीरीज पर आधारित आठवें संस्करण के प्ले  ''हैरी पॉटर दी कर्सड चाइल्‍ड'' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। जादुई दुनिया का हिस्सा रहे हैरी और उनके परिवार का पहला अवतार रिलीज़ कर दिया गया है।  

सूत्रों के अनुसार ''हैरी पॉटर एंड द कर्सड चाइल्ड'' का प्ले 7 जून को लंदन के वेस्ट एंड में दिखाया जाना शुरू होगा जोकि 30 जुलाई तक दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि 31 जुलाई को हैरी पॉटर का जन्मदिन भी है।

आपको बता दें कि इससे पहले ''हैरी पॉटर'' की आखिरी फिल्म दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म रह चुकी है। गौरतलब है कि हैरी पॉटर के फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।