Haha! कोका कोला पीने से ब्रिटेन के टीवी एक्ट्रैस के टूटे पांच दांत!

10/25/2016 5:21:26 PM

लॉस एंजलिस: ब्रिटेन के टीवी सीरियल्स में काम करने वाली 38 वर्षीय क्रिस्टी ब्ररैनिंग ने अपनी सुगर की लत के बारे में मीडिया को बताया। उन्होंने कहा कि वो दिन में कोका-कोला ड्रिंक के सात कैन पीती थीं। ब्ररैनिंग ने बताया कि उनकी इस आदत के वजह से उन्हें अपने पांच दांत खोने पड़े। क्रिस्टी 15 साल से रोज दिन में सात कोल्ड ड्रिंक के कैन पी रही थीं। उनकी ये लत यहां तक पहुंच गई थी कि वो रात में कई बार उठ कर कोल्ड ड्रिंक पीती थीं और फिर सुबह नाश्ते के साथ भी।

आपको बता दें कि ब्ररैनिंग ने कहा कि उनके डॉक्टर ने उन्हें कई बार कोल्ड ड्रिंक पीने से मना किया था लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी। जिसके फलस्वरूप उन्हें पांच दांत खोने पड़े। ब्ररैनिंग ने अपने दुख को मीडिया के सामने रखते हुए कहा कि वो बहुत दर्दनाक समय था, मैं कोका-कोला की लत में पूरी तरह से डूबी थी। खबरों के अनुसार क्रिस्टी ब्ररैनिंग बीबीसी के फेमस टीवी शो ‘ईस्टटेंडर्स’ का भी हिस्सा रहीं हैं। जो कि 2010 से 2012 टीवी पर प्रसारित हुआ।