pics: स्टार्स की कुछ गंदी हरकतें घर में ही करते है एेसा, जानकर हैरान होंगे

10/3/2016 2:39:40 PM

लंदन: हॉलीवुड में ऐसी कई सेलिब्रिटीज हैं, जो अपने घरों की सफाई नहीं करते हैं और इन्हें गंदगी में ही रहना पसंद है। इनके घर में कपड़े यहां-वहां फैले रहते हैं तो किसी के घर में सिगरेट के टुकड़े पड़े रहते हैं। यहां तक कि इन के घर से इतनी बदबू आती है कि कोई दूसरा अंदर जा ही नहीं सकता। इनके घर में मेड भी ज्यादा दिनों तक काम नहीं कर पाती हैं। अाज हम अापको कुछ एेसे ही सेलिब्रिटीज मिलवाने जा रहे है डालिए एक नजर ...

1. हॉलीवुड पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स का घर गंदगी से भरा पड़ा है। कपड़े चेंज करने के बाद उन्हें यहां-वहां फेंक देती हैं। उन्हें खाना आधा प्लेट में ही छोड़ने की आदत है। वे आधा खाया बर्गर, फ्राइज, कुकीज को बेड के नीचे रख देती हैं। पूरे घर में बदबू फैल जाती है। मेड भी ज्यादा दिनों तक काम नहीं कर पाती हैं।

2. हॉलीवुड एक्ट्रैस क्रिस्टन स्टीवर्ट को भी सफाई से रहना पसंद नहीं है। वह चेन स्मोकर हैं और सिगरेट के टुकड़े पूरे घर में यहां-वहां फैले रहते हैं। उनके घर में हमेशा सिगरेट की बदबू आती रहती है। वह सिगरेट के टुकड़ों को फ्लावर पॉट, बेसिन, फ्रिज तक में छोड़ देती हैं।

3. सिंगर जेसिका सिंपसन के घर में हर जगह बाल पड़े रहते हैं। कभी भी इन्हें साफ करना पसंद नहीं करती हैं। इसके अलावा, उनके कपड़े और मेकअप एक्सेसरीज भी पूरे घर में बिखरी पड़ी रहती हैं। सफाई न होने के कारण पूरे घर में मकड़ी जाले बना लेती है।

4. एक्ट्रैस मेगन फॉक्स के घर से ऐसी बदबू आती है जैसे यहां इंसान नहीं जानवर रहते हों। घर में अपने पालतू पिग और अन्य पैट्स को खुला छोड़कर रखती हैं, जिसके कारण भी घर में गंदगी फैलती है। गिफ्ट को संभाल कर रखने की जगह टॉयलेट में रख देती हैं। 

5. एक्ट्रैस लिंडसे लोहान के घर में भी कपड़ों के ढेर देखने को मिलते हैं। वह चीजों को खरीदती हैं और घर लाकर यहां-वहां रख देती है। उनके घर में बाल और जूते कहीं भी पड़े देखे जा सकते हैं।

6. सिंगर माइली सायरस का घर एक छोटे चिड़ियाघर से कम नहीं है। उन्होंने डॉग्स, पिग और अन्य जानवर पाल रखे हैं। ये जानवर घर में गंदगी करते हैं, जिसकी वजह से घर बदबू मारता है।

7. एक्ट्रैस क्रिस्टी एले का घर भी किसी जू से कम नहीं है। उनके घर में कई डॉग्स और लीमर हैं, जिनकी वजह से घर में गंदगी फैली रहती है। साफ-सफाई न होने से इतनी ज्यादा बदबू आती है कि कोई थोड़ी देर भी यहां नहीं रुक पाता है। 

8. एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन को भी गंदगी में ही रहना पसंद है। एक वह खुद नहाते नहीं हैं और दूसरा उनके घर से अजीब किस्म की बदबू आती है। पूरे घर में बाल बिखरे पड़े रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News