Video: वरुण धवन संग लाइव बातचीत में कोरोना पोजिटिव एक्ट्रेस ने सुनाया अपना दर्द

4/12/2020 1:06:35 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जोया मोरानी 7 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। वह मुंबई के नानावती हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। बाद में जोया के पिता और प्रोड्यूसर करीम मोरानी भी COVID-19 से पॉजिटिव पाए गए। हालांकि एक्ट्रेस धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। इसी बीच एक्टर वरुण घवन ने इंस्टाग्राम पर जोया से इंस्टा पर लाइव आकर उनका हाल-चाल पूछा।

वरुण ने लाइव के दौरान एक्ट्रेस को शुभकामनाएं देते हुए कहा वो भविष्य में जल्द मिलने की उम्मीद करते हैं। वरुण ने सलाह देते हुए कहा-'ढेर सारा आराम करें और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से लड़ें।

 

इस दौरान वरुण ने जोया से पूछा-'आपको कैसे पता चला कि आपको कोरोना है? और कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्या करना चाहिए? जोया ने वरुण के हर सवाल का जवाब दिया।

आखिरी में जोया ने बताया कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई लक्षण दिखते हैं तो आप जल्दी से जल्दी डॉक्टर को दिखाएं।' वरूण की इंस्टा स्टोरी को जोया मोरानी और शजा मोरानी ने भी शेयर किया है।
 

जानकारी के लिए बता दें सबसे पहले करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी कोरोना पॉजिटिव आई थीं। जिसके बाद उनके पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। परिवार के टेस्ट में पता लगा कि शजा मोरानी के अलावा उनकी बहन जोया मोरानी और पिता भी कोरोना पॉजिटिव हैं। जिसके बाद तीनों का ही इलाज चल रहा है। हालांकि शजा मोरानी अब स्वस्थ हो गई हैं। शजा मोरानी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। शजा कुछ दिन पहले ही श्रीलंका से भारत लौटी थीं। जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया था। जोया मोरानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने ट्रीटमेंट से जुड़ी जानकारी दी थी।

Smita Sharma