BB OTT: प्रतीक और निशांत से हाथापाई के बाद आउट हुए जीशान,बेघर होते ही दिखाए चोट के निशान
8/26/2021 10:50:58 AM
मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस ओटीटी' में आए दिन नए नए धमाके देखने को मिल रहे हैं। घर में बुधवार का दिन काफी शॉकिंग रहा। शो के कंटेस्टेंट जीशान खान को घर से बाहर निकाल दिया। दरअसल, एक टास्क के दौरान जीशान की प्रतीक संग हाथपाई हो गई। घर के अंदर की फुटेज सामने आई है। फुटेज में शर्टलेस जीशान गुस्से में निशांत के हाथों से झंडे खींचते नजर आ रहे हैं।
प्रतीक उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं लेकिन जीशान नहीं मानते हैं। प्रतीक और निशांत मिलकर जीशान के व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं और उनकी आपस में धक्का-मुक्की हो जाती है।
Woah Woah Hinsa!!
— Voot Select (@VootSelect) August 25, 2021
Kya Zee ko mili sahi saza for his behaviour?
Watch #BiggBossOTT 24x7 Live only on #VootSelect.#ItnaOTT #BBOtt #BiggBossOTT #BBOttOnVoot #BBOtt24x7 #Voot #SalmanKhan #KaranJohar pic.twitter.com/RlHBf9aCsN
इस हाथापाई को देखते हुए बिग बॉस घोषणा करते हैं कि जीशान को अभी घर से बेघर किया जाता है। यह सुनकर प्रतीक बेहद खुश होते हैं। वहीं जीशान की कनेक्शन दिव्या उन्हें शांत कराती नजर आती हैं और बाद में उनके बाहर जाते हुए देख रो पड़ती हैं।
बेघर होते ही दिखाए चोट के निशान
घर से निकलने के बाद जीशान ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में उनके सीने, गर्दन और हाथों पर नाखुन से बनाए गए निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के साथ जीशान नो कैप्शन में कोई सफाई नहीं दी बस हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर किया है।
जीशान को मिला फैंस का सपोर्ट
जीशान की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनके सपॉर्ट में आ गए। एक यूजर ने लिखा, 'यह पूरी तरह से गलत है।', वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम आपके साथ हैं जी।'