B''day Spcl: इस एक्ट्रेस ने फिल्मों में लगाया था ग्लैमर का तड़का, बॉयफ्रेंड की पिटाई से टूट गया था जबड़ा

11/19/2019 12:25:45 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। अपने समय की बोल्ड एक्ट्रेस ज़ीनत अमान आज 67वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ज़ीनत ऐसी एक्ट्रेस थी जिसने बोल्ड लुक में खुद को पेश कर हिंदी सिनेमा में हिरोइनों के लिए एक नई परिभाषा गढ़ दी। ज़ीनत के पिता अमानुल्लाह ख़ान फ़िल्मों की स्क्रिप्ट लिखते थे। उन्होंने 'मुगल-ए-आज़म' और पाकीजा' को को-राइटर के रूप में लिखा था। दुर्भाग्य से 13 साल की उम्र में जीनत के पिता की मृत्यु हो गई। जिसके बाद उन्होंने अपने सरनेम में अमन लिखना शुरू कर दिया। जीनत अमान ने अपनी पढ़ाई लॉस एंजिल्स से की। वह शुरू से ही मॉडलिंग और एक्टिंग की शौकीन थी।

ज़ीनत ने मिस इंडिया कंपटीशन में हिस्सा लिया और 1970 में मिस एशिया पैसिफिक बनीं। इस टाइटल के बाद, ज़ीनत के लिए फ़िल्मों की राह आसान हो गई, हालांकि उनकी कुछ शुरुआती फ़िल्में फ्लॉप रहीं, जिस वजह से उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर लिया था।


इसके बाद जीनत को 1971 में देव आनंद की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' से पहचान मिली। इस फिल्म की सफलता ने जीनत के लिए फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे फिर से खोल दिए। एक तरफ ज़ीनत अमान एक के बाद एक सुपरहिट फ़िल्में दे रही थीं, वहीं वो लगातार अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में थीं। 1980 में जीनत की जिंदगी में एक्टर संजय खान की एंट्री हुई। फिल्म 'अब्दुल्ला' के सेट से दोनों के अफेयर के किस्से भी सुनने को मिले।

एक मैगजीन के अनुसार, संजय और जीनत ने शादी भी कर ली थी। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। जबकि संजय पहले से ही शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे थे। आखिरकार फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद जीनत बिजी हो गईं। इस बीच, संजय खान ने एक गाना शूट करने के लिए उन्हें बुलाया लेकिन ज़ीनत ने बिजी  होने की वजह से शूटिंग से इनकार कर दिया, जिसके बाद संजय खान नाराज हो गए और फोन पर ज़ीनत को खरी खोटी सुना दी। शूटिंग खत्म होने के बाद जीनत संजय के घर पहुंचीं। तब उसे पता चला कि संजय ताज होटल में एक पार्टी में हैं। यह इंसिडेंट 3 नवंबर 1979 का है।

इसके बाद ज़ीनत होटल पहुंची और उन्हें देखते ही संजय ने सबके सामने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान होटल का स्टाफ भी वहां मौजूद था। संजय ने जीनत को इतनी बुरी तरह पीटा था कि जीनत का जबड़ा टूट गया और दाईं आंख की रोशनी कमजोर हो गई। इस बात को जीनत के डॉक्टर ने भी माना था। इस घटना के बाद, जीनत ने संजय के साथ अपने रिश्ते को पूरी तरह खत्म कर दिया। संजय खान ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द बिग मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' में इस घटना के बारे में भी लिखा है।

जीनत ने 1985 में संजय की कड़वी यादों को पीछे छोड़ते हुए मजहर खान से शादी की।

जिससे उसके दो बेटे अजान और जहान हो गए। मजहर के साथ भी ज़ीनत का रिश्ता लम्बा ना चल सका और आखिरकार मजहर से परेशान होकर जीनत ने उसे तलाक दे दिया। 1998 में मज़हर की मृत्यु हो गई। ज़ीनत वर्तमान में अपने बेटों के साथ रह रही हैं।

Edited By

Akash sikarwar