Zeenat Aman ने शेयर की अमिताभ बच्चन के साथ पुरानी यादें, कहा ‘हमारा एक जैसा स्टाइल है’

5/23/2023 10:23:33 AM

मुंबई। जीनत अमान अपने दौर की बेस्ट एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वे फिल्म इंडस्ट्री में एक नया दौर लेके आई थी। उन्होने काफी बोल्ड और जिंदादिल लड़की के किरदार निभाए हैं। जीनत अमान के फैंस आज भी उनकी मूवीज को बहुत ही दिल के साथ देखना पसंद करते हैं। जीनत अमान अब इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने बीते सोमवार को अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पुरानी यादों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन के साथ जीनत अमान को काफी सफलता मिल चुकी है। जब भी ये जोड़ी साथ आई इसने फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कमी नहीं रखी। इसी बीच जीनत अमान ने अमिताभ के साथ साल 1981 में आई फिल्म 'लावारिस' की फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि, 'लावारिस 42 साल पहले आज ही के दिन 22 मई 1981 को रिलीज हुई थी। यह एक ओल्ड स्कूल मसाला ब्लॉकबस्टर है, जिसमें एक अनाथ शख्स की कहानी को दिखाया गया है। इसके साथ इस मूवी में प्यार, धोखा और मर्डर जैसी थीम्स भी शामिल हैं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

जीनत अमान ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे लिखा कि, 'जंपसूट्स उस टाइम काफी ट्रेंडिंग में थे और यह पर्पल सेट बहुत ही शानदार था।' शेयर फोटो में एक्ट्रेस ने जंपसूट्स ही वियर किया हुआ है। जीनत अमान के द्वारा शेयर फोटो 'कब के बिछड़े हुए हम' आज गाने का है।

इसके साथ जीनत अमान ने अमिताभ बच्चन को लेकर शेयर किया कि, 'अमित जी और मेरे बीच काम करने का काफी लंबा रिश्ता रहा है। मुझे लगता है कि हमारी एक अच्छी ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाने का एक कारण हमारा एक जैसा स्टाइल भी है। हम दोनों ही वक्त के बहुत पाबंद हैं और इस बात से फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई एग्री होगा।'

 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi