B'day Spl: जीनत ने अभिनेत्रियों को दिलाई अलग पहचान, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

11/19/2018 8:47:44 AM

मुंबईः बॉलीवुड में जीनत अमान को ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है,जिन्होंने अपने खास अंदाज से परंपरागत ढर्ऱे पर चलने वाले मुख्यधारा के सिनेमा में परिवर्तन का सूत्रपात किया और अभिनेत्रियों को विशिष्ट पहचान दिलाई। जीनत अमान का जन्म 19 नवंबर 1951 को जर्मनी में हुआ। 
PunjabKesari
बता दें उनके पिता अमानउल्लाह ने मुगलेआजम और पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर लेखक काम किया था, लेकिन महज 13 वर्ष की उम्र में जीनत के सिर से पिता का साया उठ गया। इसके बाद उनकी मां उन्हें जर्मनी लेकर चली गईं लेकिन लगभग पांच वर्ष तक जर्मनी में रहने के बाद महज 18 साल की जीनत मुंबई आ गई। मुंबई आने के बाद जीनत ने सेंट जेवियर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका के मशहूर कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय में चली गयी। जीनत ने अपने करियर की शुरुआत मशहूर पत्रिका .फेमिना ..से बतौर पत्रकार के रूप में की, लेकिन जल्द ही उनका मन इससे उचट गया और वह मॉडलिंग के क्षेत्र में उतर गयीं। इसके बाद जीनत अमान ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें वह दूसरी उप विजेता रही और बाद में उन्हें मिस इंडिया पैसिफिक प्रतियोगिता का खिताब जीता। जीनत अमान ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1971 में ओ.पी.रल्हन की फिल्म हलचल से की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News