रियल लोगों के जीवन पर आधारित है ZEE 5 की ये चार डॉक्यूमेंट्रीज, जरूर देखें

7/28/2023 6:23:43 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जी 5 भारत के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इस प्लेटफॉर्म ने अपने पिछले ऑस्कर नोमिनेशन डॉक्यूड्रामा - 'फ्ली' की सफलता के बाद हाल ही में 4 नई डॉक्यूमेंट्रीज पेश की है। इन डॉक्यूमेंट्री में आई एम ग्रेटा, दे डिसिडेंट, द किंगमेकर, और आर्म्ड विद फेथ शामिल हैं जो आज यानी 28 जुलाई से  ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही हैं। 

 

जी 5 जरूर देखें ये चार डॉक्यूमेंट्रीज
जी 5 पर उपलब्ध इन चार डॉक्यूमेंट्रीज में वास्तविक जीवन की शख्सियतों की लाइफ को अनफिल्टर्ड रूप से दिखाने की कोशिश की गई है। इसमें उनके व्यक्तियों के हिम्मत, जुनून और समाज में बदलाव लाने के दृढ़ सकंल्प को गरहाई के दिखाया गया है। पहली डॉक्यूमेंट्री ग्रेटा थनबर्ग पर आधारित है जिसे नाथन ग्रॉसमैन ने डायरेक्ट किया है। आई एम ग्रेटा स्वीडन की एक युवा जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की जिंदगी को सामने लाती है। वहीं दूसरी डॉक्यूमेंट्री 'द डिसिडेंट' वाशिंगटन डीसी के पत्रकार जमाल खशोगी की जिंदगी पर आधारित है। 

तीसरी डॉक्यूमेंट्री  'द किंगमेकर' लॉरेन ग्रीनफील्ड द्वारा लिखित और निर्देशित है, जिसमें फिलिपिनो राजनेता इमेल्डा मार्कोस और उनके परिवार के विवादित इतिहास के बारे बताया गया है। इसके अलावा आखिरी डॉक्यूमेंट्री 'आर्म्ड विद फेथ' का निर्देशन और निर्माण असद फारुकी और गीता गंदभीर ने किया गया है। इसमें खैबर पख्तूनख्वा की अफगान-पाकिस्तानी सीमा, बारूदी सुरंगें और आत्मघाती बम विस्फोट को फैक्ट के साथ पेश किया है। पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता असद फारूकी और गीता गंदभीर हिंसा और उथल-पुथल के बीच रहने वाले लोगों की अनकही कहानियों को उजागर करते हैं। चारों डॉक्यूमेंट्रीज को देखने के लिए आपको ZEE5 पर स्ट्रीम करना होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News