अब ऐसे दिखने लगे हैं 'मैं हूं ना' के 'लकी',जीजा ऋतिक की मदद से पाया गजब ट्रांसफॉर्मेशन

7/5/2021 12:19:49 PM

मुंबई: 'मैं हूं ना' में 'लकी' का किरदार निभा चुके एक्टर जायद खान लंबे समय से सिनेमा से दूर हैं लेकिन अब अचानक वह चर्चा में आ गए हैं।जायद खान की चर्चा में आने की वजह उनका ट्रांसफॉर्मेशन है। वैसे तो जायद खान सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन हाल ही में एक्टर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं जो इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। तस्वीर में वह अपनी जबरदस्त टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट करते दिख रहे हैं। 

लुक की बात करें तो  उन्होंने ब्लैक कलर की सैंडो पहनी हुई है। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-'सभी को गुड मॉर्निंग। एक बार फिर से सूरज चमकेगा। हार मत मानो, विचारों को मत बेचो। विश्वास करो दोस्त करो ये होगा बस आपको ईमानदारी से कोशिश करनी है, मुझे विश्वास है हम कर सकते हैं आप कर सकते हैं हर कोई कर सकता है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZAYED KHAN (@itszayedkhan)

 

ऋतिक रोशन को कहा शुक्रिया

जायद खान ने इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए अपने जीजाजी ऋतिक रोशन को क्रेडिट दिया है। जायेद खान ने लिखा-'मुझे ये कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मेरे गुरु ऋतिक रोशन हैं। मुझे पता है कि बीते दो साल हमारे लिए बेहद मुश्किल से भरे रहे हैं। हमारे देश को हमारी पहले से कई ज्यादा जरूरत है। हमें खुद को उठाना होगा। एक साथ आगे बढ़ना होगा। कंधे से कंधे मिलाकर चलना होगा। शुक्रिया!!'

बता दें कि जायेद खान संजय खान के बेटे और सुजैन खान के भाई हैं। जायेद खान ने साल 2003 में फिल्म चुरा लिया है तुमने से करियर की शुरुआत की है। हालांकि उन्हें पहचान साल 2004 में मैं हूं न में लकी यानी लक्ष्मण के किरदार से मिली थी।

फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के छोटे भाई का किरदार निभाया था। जायेद  ने इस शब्द, शादी नंबर वन, मिशन इस्तानबुल जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि एक्टर को करियर में सफलता हासिल नहीं हुई। इस बदले लुक को देखकर फैंस को उम्मीद है कि एक बार फिर से जायद पर्दे पर नजर आएं।

Content Writer

Smita Sharma