बेटे सूरज के सपोर्ट में उतरीं मां जरीना वहाब, कहा-सुशांत के सुसाइड में उसका नाम फालतू में घसीटा...

7/6/2020 12:43:51 PM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके चाहने वालों का इंडस्ट्री पर गुस्सा फूट पड़ा है। सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में करण जौहर, सलमान खान, एकता कपूर समेत कई स्टार्स के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। वहीं अब सुशांत और उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को पर आरोप मढ़े जा रहे हैं। सूरज पर ऐसे आरोपो को देख अब उनकी मां और एक्ट्रेस जरीना वहाब बेटे के सपोर्ट में उतरी हैं।

उन्होंने बयान दिया है। जरीना ने सभी बातों को खारिज करते हुए कहा है सुशांत के सुसाइड से  मेरे बेटे का कोई लेना-देना नहीं है। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। जरीना ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा-'लोग फिजूल में सूरज को इसमें घसीट रहे हैं।

उन्हें एक मजबूर इंसान चाहिए ब्लेम करने के लिए। उसका कोई लेना-देना नहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत से। लोग केवल कहानियां बना रहे हैं। सूरज और सुशांत दोस्त नहीं थे। हां, वह एक-दूसरे को जानते जरूर थे। कभी-कभी बात हो जाया करती थी दोनों में। वह भी तब जब मिलते थे। दोनों भाई बुलाते थे एक-दूसरे को। 

ऑनलाइन फैलाई जा रही हैं अफवाहें

जरीना ने आगे कहा यह अफवाहें कुछ लोगों ने ऑनलाइन फैलानी शुरू कीं। सूरज को ट्रोल किया। उसके मानसिक स्वास्थ्य को चोट पहुंचाने की कोशिश की। यह अच्छी बात नहीं कि आप किसी मजबूर की स्थित का मजाक उड़ाने बैठ जाएं। उन्हें डर लगना चाहिए। लोगों के पास बहुत खाली टाइम है ये सब बातें करने के लिए। कम्प्यूटर के पीछे बैठकर बात करना बहुत आसान होता है। वे नहीं सोचते कि ये सारी चीजें किसी पर क्या असर डाल सकती हैं। सूरज पहले से ही अपने जीवन में बहुत कुछ झेल चुके हैं। कोई किसी को कैसे मार सकता है जबकि दोनों कुछ ही महीने पहले मिले हों। 

एक्स-गर्लफ्रेंड जिया खान के सुसाइड का भी लगा आरोप

सूरज पंचोली पर एक्स-गर्लफ्रेंड जिया खान के सुसाइड का भी आरोप लगा है। साल 2013 में जिया ने सुसाइड किया था। सूरज बीते 8 सालों से  कोर्ट में इसके खिलाफ केस लड़ रहे हैं। 
 

Smita Sharma