सुशांत के सुसाइड पर बोलीं जरीन खान, कहा-''अपनी कीमत बताने के लिए इंसान को मरना क्यों पड़ता है?
6/25/2020 12:53:50 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में अपने दिमाग के विचारों को फैंस के साथ शेयर किया। जरीन ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जब इंसान जिंदा होता है तो उसकी सराहना क्यों नहीं की जाती है। शेयर की इस पोस्ट में न्होंने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताते हुए कई सवाल पूछे हैं। जरीन खान ने अपनी एक तस्वीर शेयर की,जिसमें वह समंदर किनारे बैठी हैं।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- 'मेरे दिमाग में इस वक्त कई सारे 'क्यों' हैं। क्यों दुनिया को अपनी अहमियत बताने के लिए इंसान को मरना पड़ता है? क्यों मरने के बाद जितनी सराहना की जाती है,जिंदा रहते हुए नहीं होती? क्यों जिंदा इंसान की परवाह नहीं की जाती और मरने के बाद उस पर विचार व्यक्त किए जाते हैं? क्यों एक जीनियस की पहचान मानसिक रूप से बीमार के रूप में की जाती है?'
जरीन ने आगे लिखा- 'सोशल मीडिया आज आपकी खुशी और दु:ख की पहचान करने वाला टूल बनकर रहा गया है। दुनिया क्यों इतनी क्रूर हो जाती है, क्यों किसी व्यक्ति की मौत बस एक टीआरपी बनकर रह गई है। क्यों, क्यों, क्यों, आखिर क्यों।' इस पूरी पोस्ट को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि जरीन सुशांत जैसे स्टार के चले जाने से कितना दुखी हैं।
बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। सुशांत काफी लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। कहा जा रहा है कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के रवैये को लेकर डिप्रेशन में थे। नके निधन के बाद कंगना रनौत, पायल रोहतगी, सोनू निगम, रवीना टंडन, सुष्मिता सेन जैसे स्टार्स ने नेपोटिज्म पर निशाना साधा।
View this post on InstagramA post shared by Zareen Khan 🦄🌈✨👼🏻 (@zareenkhan) on