Video:मुंबई की सड़क पर सेंटा बन घूमी जरीन खान, क्रिसमस पर बांटी खुशियां

12/27/2020 12:52:10 PM

मुंबई: स्टार्स अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अक्सर लोगों की मदद करते देखा जाता है। हाल ही में क्रिसमस के मौके पर बाॅलीवुड की हसीना की दरियादिली देखने को मिली।

ये हसीना और कोई नहीं बल्कि बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान की हीरोइन जरीन खान है। क्रिसमस पर जरीन खान जरुरतमंद  के लिए सीक्रेट सेंटा बनीं। उन्होंने सेंटा बन जरुरतमंद बच्चों को तोहफे दिए। उनके लिए इन छोटे बच्चों के चेहरे की मुस्कान किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं।

इस दौरान का वीडियो जरीन ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ मेसेज है, मैंने तय किया कि मैं यह क्रिसमस थोड़ा अलग तरह से सेलिब्रेट करूंगी। हर साल क्रिसमस पर हम पार्टी में जाते, बढ़िया खाना खाते और मजे करके दिन बिता देते थे।

इस साल मैंने सोचा कि क्यों ना खुशियां बांटी जाएं। इस क्रिसमस चलिए हम सब अपने उन साथियों के बीच खुशियां बांटें जो ये खुशी का त्योहार सेलिब्रेट नहीं कर पाते। इस वीडियो जरीन की मां भी दिखाई दी हैं। वह जरीन को हग करती नजर आईं।

जरीन तैयार होकर अपना सेंटा लुक अपने नाना को भी दिखाया। जरीन ने वीडियो में बताया कि क्रिसमस उनका फेवरिट त्योहार है। बचपन में उनके पड़ोसी कैथलिक थे तो इस त्योहार की खूब धूम होती थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन साल 2010 में फिल्म वीर में सलमान खान के अपोजिट नजर आईं थी। इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म 1921 और अकसर 2 में नजर आई, लेकिन यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकीं। हिन्दी के अलावा जरीन पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

 

Smita Sharma