सेंटा क्लॉज बन मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट हुईं जरीन खान, मीडिया को देख यूं दिए पोज

12/21/2020 1:37:32 PM

मुंबई: 25 दिसंबर को पूरे देश में  क्रिसमस का त्योहार धूमधास से सेलिब्रेट किया जाएगा। जहां एक तरफ क्रिसमस को लेकर लोग तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं बाॅलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं।

वहीं दूसरी तरफ  बाॅलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान सेंटा क्लॉज बनकर मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं।

बीती शाम जरीन को मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। तस्वीरों में जरीनन सेंटा बन बेहद ही क्यूट लग रही हैं। हालांकि, जब उन्हें कैमरामैन देखते हैं, तो वह अपने मास्क उतारकर पोज देने लगती हैं। जरीन ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन साल 2010 में फिल्म ‘वीर’ में सलमान खान के अपोजिट नजर आईं थी।

ये एक्ट्रेस के करियर की फर्स्ट फिल्म थी। इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म ‘1921’ और ‘अकसर 2’ में नजर आई, लेकिन यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकीं।

हिंदी के साथ एक्ट्रेस पंजाबी और साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। जरीन को आखिरी बार गिप्पी ग्रेवाल के साथ पंजाबी फिल्म ‘डाका’ में देखा गया था।

 

 

Smita Sharma