जरीन खान की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती, एक्ट्रेस ने फैंस से की प्रार्थना करने की अपील

5/27/2021 5:32:42 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जरीन खान अपनी मां के चलते काफी परेशानी में  हैं। उनकी मां की तबीयत पिछले डेढ़ महीने से खराब है। हाल ही में कंडीशन नाजुक होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। अपनी मां के स्वास्थ्य की जानकारी एक्ट्रेस ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है।


जरीन खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा- 'मैं जानती हूं कि मैं थोड़ी लेट हूं, लेकिन मेरे जन्मदिन और ईद की बधाई देने के लिए आप सभी का आभार। मुझे बहुत दुख है कि मैं आप सभी का व्यक्तिगत तौर पर प्रतिक्रिया देकर आभार व्यक्त नहीं कर पा रही हूं। मैं पिछले डेढ़ महीने से अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। वर्तमान में उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। मैं आप सभी से निवेदन करूंगी कि आप लोग उनके लिए प्रार्थना करिए कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।'


जरीन के इस पोस्ट के बाद फैंस उनकी मां के अच्छे स्वास्थय की कामनाएं कर रहे हैं और एक्ट्रेस को भी जल्द ठीक होने का ढांढस बंधा रहे हैं।


काम की बात करें तो जरीन खान जहां अपनी ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं, वहीं फिल्मों में उनके काम को भी खूब पसंद किया जाता है। वह कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब वह जल्द ही एक पंजाबी फिल्म 'पटाके पएंगे' में नजर आएंगी।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News