जरीन खान ने मैनेजर के खिलाफ दर्ज करवाया केस,भद्दे मैसेज करने का है आरोप

12/7/2018 10:09:22 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों एक विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में जरीन ने अपने पूर्व मैनेजर अंजली अथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। खबरों के मुताबिक उनकी मैनेजर ने रूपयों के विवाद को लेकर उनके खिलाफ आ‍पत्‍त‍िजन‍क शब्‍द कहे। इतना ही नहीं अंजली ने जरीन को मारने की भी धमकी दी। जिसके बाद जरीन ने बीते दिन खार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया। 



खबरों के मुताबिक अंजली ने लगभग 3 से 4 महीने तक जरीन के साथ मैनेजर के तौर पर काम किया और  उसके बाद से ही दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद होने लगा। इतना ही नही इस विवाद को लेकर एक-दूसरे के साथ मैसेज पर बातचीत हुई और अंजली ने जरीन को  आपत्तिजनक शब्द कहे। 

पुलिस स्टेशन में जरीन  ने यह भी बताया है कि उन्होंने अपनी मैनेजर को कई बार कहा कि उनके पास अबतक कोई खास प्रोजेक्ट नहीं है जिस वजह से उन्हें पैसे देने में देरी लग रही है। जैसे ही कोई अच्छा प्रोजेक्ट आएगा वह उसके पैसे वापिस कर देंगी। वहीं पुलिस ने भी आईपीसी धारा 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 


बता दें कि जरीन ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फ‍िल्‍म वीर से कीथी। इसके बाद जरीन हाउसफुल 2 और हेट स्टोरी 3 जैसी फिल्मों में नजर आईं।


 

Konika