विमान में अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

12/11/2017 12:04:03 AM

मुंबईः पुलिस ने दिल्ली-मुंबई विमान में सवार अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को आज रात गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम विकास सचदेवा है और उसकी उम्र 39 साल है। विकास अंधेरी ईस्ट का रहने वाला है। 

 

हालांकि, सूत्रों ने तत्काल व्यक्ति की पहचान जाहिर नहीं की है और ना ही कोई अन्य ब्यौरा दिया है। 

 

बता दें ‘दंगल’ की अभिनेत्री जायरा वसीम ने आरोप लगाया था कि कल रात विस्तारा की एक उड़ान में यात्रा के दौरान एक अधेड़ सहयात्री ने उनके साथ छेड़छाड़ की। मुंबई पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।