Hijab Row: शिक्षा और हिजाब में से किसी एक के चुनाव को जायरा वसीम ने बताया ''अन्याय'', बोलीं- मैं इस सिस्टम का विरोध करती हूं, जहां धर्म के नाम पर....

2/20/2022 10:20:23 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर लगातार बहस जारी है। अब तक नेता से लेकर कई अभिनेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इसी बीच अब दंगल गर्ल के नाम से बॉलीवुड में मशहूर हुईं पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम ने भी हिजाब विवाद पर अपने विचार रखे हैं। इस मुद्दें पर उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।


जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'विरासत में मिला हिजाब एक चॉइस है तो यह एक गलत जानकारी है। यह एक प्रकार की धारणा है जिसे सुविधा अनुसार बनाया गया है। हिजाब इस्लाम में एक विकल्प नहीं बल्कि एक दायित्व है। एक महिला जो हिजाब पहनती है, वह उस दायित्व को पूरा कर रही होती है जो उसे ईश्वर की ओर से दिया गया है जिससे वह प्यार करती है और उसने खुद को प्रस्तुत किया है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_)

उन्होंने लिखा- 'मैं भी अभार और सम्मान के साथ हिजाब पहनती हूं। मैं इस सिस्टम का विरोध करती हूं जहां धर्म के नाम पर महिलाओं को ऐसा करने से रोका जा रहा है। मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ पक्षपात को अपने मुताबिक बना लेना और एक ऐसी व्यवस्था स्थापित करना जहां उन्हें शिक्षा और हिजाब के बीच किसी एक को चुनना है या फिर उसे छोड़ना है, यह अन्याय से भरा है।'

 


जायरा ने आगे लिखा, 'आप उन्हें एक विशेष पसंद को अपनाने पर मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं, जो आपके एजेंडे को चलाता है और फिर उनकी आलोचना करते हैं कि वह आपके बनाए गए नियमों में कैद हैं। इसके अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। यह उन लोगों के साथ पक्षपात नहीं तो और क्या है जो यह जता रहे हैं कि वह उनके सपोर्ट में काम कर रहे हैं? ऊपर से यह दिखाना कि यह सब सशक्तिकरण के नाम पर हो रहा है, इससे बुरा कुछ नहीं है। यह बिल्कुल उसके उलट है, दुखी हूं।'

 


एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।

 

बता दें, जायरा वसीम ने अब पूरी तरह से फिल्मों को अलविदा कह दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अक्सर पोस्ट करती रहती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News