20 साल की हुई 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम, मजहब के लिए छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री

10/23/2020 11:10:56 AM

मुंबई. एक्ट्रेस जायरा वसीम आज अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। जायरा का जन्म 23 अक्तूबर साल 2000 को श्रीनगर में हुआ। जायरा मुस्लिम परिवार से सम्बन्ध रखती है। एक्ट्रेस के पिता जाहिद वसीम श्रीनगर में एक्‍जीक्‍यूटिव मैनेजर है और मां जरका वसीम एक टीचर हैं। जायरा ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई सेंट पॉल इंटरनेशनल अकादमी सोनार बाग से पूरी की। उन्‍होंने 10वीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल किये थे। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने  जायरा से मुलाकात की थी और बधाई दी थी। महबूबा मुफ्ती ने कहा था- वह कश्मीर के युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। आइए जायरा के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिदंगी से जुड़ी खास बातें........


जायरा ने अपने करियर की शुरूआत छोटी उम्र से ही कर दी। जायरा ने फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाया। 'दंगल' सुपरहिट फिल्म साबित हुई। जायरा के काम को खूब पसंद किया गया। फिल्म 'दंगल' के लिए जायरा को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके जायरा ने आमिर के साथ फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में काम किया। ये फिल्म भी हिट रही। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया। इस फिल्म के लिए जायरा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया।

इसके बाद जायरा ने  प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया। जायरा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह अपने काम से खुश नहीं हैं क्योंकि ये उन्हें उनके ईमान से दूर कर रहा है। उन्होंने आगे लिखा था कि अभिनेत्री बनने की वजह से वह इस्लाम से दूर होती जा रही हैं। इस वजह से वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं। 


बता दें साल 2017 में जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़ हुई थी। यह छेड़छाड़ दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में हुई थी जिसका खुलासा जायरा ने एक वीडियो के जरिए किया था। जायरा का यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया था। छेड़छाड़ कर रहे सहयात्री विकास सचदेवा को उस वक्त पुलिस ने हिरासत में ले लिया था जिसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Smita Sharma