रैप अप पार्टी में पहुंची जायरा वसीम, रेड ड्रेस में दिखा क्यूट अंदाज

6/12/2019 4:09:18 PM

मुंबई: मंगलवार रात एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की रैप अप पार्टी रखी गई। इस पार्टी में पीसी समेत फिल्म के कई सितारें पहुंचे। वहीं फिल्म में काम कर रही जायरा वसीम भी इस पार्टी में नजर आई। इस दौरान जायरा बेहद ही क्यूट लग रही थी। इस समय उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें उन्होंने मीडिया को कई पोज दिए। 

 


बता दें कि फिल्म में जायरा प्रियंका की बेटी का किरदार निभा रही है। ये फिल्म रियल स्टोरी पर बेस्ड है।

 

 

फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आइशा चौधरी के जीवन पर बनी हुई है।

 

 

फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। 

 

 

 

 

 

Konika