ट्विटर पर वापस लौटीं जायरा वसीम, ट्रोलिंग से तंग आकर किया था अकाउंट डिलीट

5/31/2020 10:58:06 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टिड्डी हमले पर ट्वीट के बाद जायरा वसीम को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद तंग आकर उन्होंने अपनी ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया था। अब हाल ही में उनके फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बतां दे जायरा ने ट्विटर पर वापसी कर ली है। अब फैंस फिर से उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर देख पाएंगे। 


हाल ही में जायरा वसीम ने अपने ट्विटर अकाउंट को रीएक्टिवेट कर लिया है। ट्विटर पर वापसी के बाद कई यूजर्स ने उन्हें दोबारा वापसी पर सवाल किए और कि पहले अपना अकाउंट डिएक्टिवेट क्यों किया था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, मैं भी इंसान हूं। 
जायरा का ट्वीट

 

एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ''मैं भी हर किसी की तरह एक इंसान हूं, जब कुछ चीजे हद से बाहर हो जाती हैं या मेरे अंदर शोर मचाती हैं तो मुझे भी कभी ब्रेक या दूरी बनाने की जरूरत पड़ती है।''

 


वर्कफ्रंट पर, जायरा को आखिरी बार फिल्म' द स्काइ इज पिंक' में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आईं थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ज्यादा सुपरहिट न हो सकी।


 


 

Edited By

suman prajapati