गौहर खान ने पति के हाथ में थमाई राशन की लिस्ट, मॉल में जाकर हुए कंफ्यूज तो लगाई जोरदार गुहार

10/6/2021 11:02:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार शादी के बाद अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, जहां दोनों में एक-साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इसी बीच जैद ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी वाइफ के लिए कहने पर राशन खरीदते हुए नजर आ रहे हैं और काफी परेशान दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैद मॉल में राशन की लिस्ट लेकर पहुंचते हैं, जहां वो समान खरीदते हुए काफी कंफ्यूज हो जाते हैं और मॉल में ही चिल्लाना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर के शोहर ने कैप्शन में लिखा-#BigSpender आप मुझे समझ रहे हैं न।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zaid Darbar (@zaid_darbar)

जैद दरबार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'भाई शादी के बाद यही होता है।' दूसरे ने लिखा- 'यहां भी हाल कुछ ऐसा ही है'। 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zaid Darbar (@zaid_darbar)

बता दें, गौहर खान और जैद दरबार इन दिनों वेकेशन पर हैं। कपल तुर्की में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News