शादी के बाद सामने आया न्यूली मैरिड कपल का फोटोशूट, पत्नी का दिखा ग्लैमरस लुक

11/30/2017 2:20:14 PM

मुंबई: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और उनकी एक्ट्रैस वाइफ सागरिका घाटगे शादी के बंधन में बेध चुके हैं। दोनों की मैरिज का ग्रैंड रिसेप्शन होटल ताज महल पैलेस में हुआ। इस फंक्शन में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स वर्ल्ड के कई सेलेब्स ने शिरकत की।

बॉलीवुड और स्पोर्ट्स वर्ल्ड के कई सेलेब्स शामिल हुए और सोशल मीडिया के जरीए कुछ तस्वीरें सामने भी आई। रिसेप्शन से पहले दोनों ने मीडिया के सामने आकर कुछ पोज भी दिए। 

हाल ही में न्यूली मैरिड कपल ने फैशन मैगजीन हार्पर के लिए फोटोशूट करवाया जिसमें दोनों एक अलग लुक में नजर आ रहें हैं। कपल ने ये फोटोशूट शादी के कुछ दिनों पहले ही करवाया है।

इन तस्वीरों में दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहें हैं। सागरिका ग्रीन गाउम में बेहद प्यारी लग रही है। इसके अलावा उन्होंने एक यैलो गाउन भी पहना है जिसमें दोनों एक साथ हग करके खड़े हुए नजर आ रहें हैं। 


बता दें कि  क्रिकेटर जहीर खान ने एक्सट्रेस सागरिका से 23 नवंबर को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद इनकी संगीत, मेहंदी सेरेमनी हुई। 27 नवंबर को मुंबई में इस कपल का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ था।

जहीर खान और सागरिका अक्टूबर अंत में हॉलिडे के लिए लंदन गए थे। यहीं पर ये फोटोशूट हुआ था, जिसे अब रिलीज किया गया है। मैगजीन के दिसंबर, 2017 के जस्ट मैरिड इश्यू के लिए ये शूट हुआ था। जहीर-सागरिका ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा 2017 में आईपीएल के दौरान किया था। इसके बाद दोनों की सगाई हुई थी।