साउथ सुपरस्टार यश से मिले युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

2/8/2021 1:02:05 PM

मुंबई. साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यश ने साउथ से लेकर बॉलीवुड में भी खास जगह बनाई है। हाल ही में भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा यश से मिले है। जिसकी तस्वीर युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो खूब पसंद की जा रही है।


तस्वीर में युजवेंद्र उनकी पत्नी धनाश्री के साथ यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित नजर आ रहे हैं। युजवेंद्र ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं और उनकी पत्नी धनाश्री व्हाइट कुर्ते और ब्लू जींस में दिखाई दे रही है। वहीं यश क्रीम शर्ट और ब्राउन पैंट में नजर आ रहे हैं और उनकी पत्नी राधिका पर्पल ड्रेस में दिखाई दे रही है। सभी एक-साथ काफी अच्छे दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें साल 2008 में कन्नड़ फिल्म 'मोगिना मनसु' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके लिए यश को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। यश ने 2016 में राधिका से शादी की थी। राधिका भी साउथ की एक्ट्रेस है। फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश रॉकी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में यश के साथ संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur