युवराज सिंह और परिवार पर भाभी आकांक्षा शर्मा ने करवाया घरेलू हिंसा का केस दर्ज

10/18/2017 3:25:51 PM

मुंबई: टीम इंडिया के खिलाड़ी युवराज सिंह उनके भाई जोरावर सिंह और दोनों की मां शबनम सिंह के खिलाफ हाल ही में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। 

PunjabKesari

दरअसल, ये केस जोरावर सिंह की पत्नी और बिग बॉस-10 की एक्स कंटैस्टैंट आकांक्षा शर्मा की तरफ से फाइल किया गया है। इस केस की पहली सुनवाई 21 अक्तूबर को मुकर्रर की गई है। हालांकि, आकांक्षा ने अब तक इस बारे में पब्लिक में कुछ नहीं कहा है लेकिन उनकी वकील स्वाती सिंह ने इस केस की पुष्टि की है।

PunjabKesari
 
खबरों की मानें तो स्वाती ने कहा, हां आकांक्षा ने युवराज, जोरावर और उनकी मां शबनम सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दायर किया है। आखिर युवारज सिंह इस तरह के केस में कैसे आरोपी हो सकते हैं? इस सवाल पर स्वाती ने स्पॉटब्वॉय से कहा। देखिए, घरेलू हिंसा का मतलब सिर्फ शारीरिक हिंसा नहीं है इसका मतलब मानसिक और वित्तीय यातना भी है।

PunjabKesari

इस तरह इस केस में युवराज को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। युवराज उस दौरान एक मूक दर्शक की तरह थे जिस दौरान उनके भाई जोरावर और उनकी मां मेरे क्लाइंट को यातनाएं दे रही थीं। आकांक्षा की वकील स्वाती ने कहा। जब युवराज के भाई जोरावर और उनकी मां मेरे क्लाइंट के ऊपर एक बच्चा पैदा करने का दबाव डाल रही थीं। उस दौरान युवराज भी उनके ऊपर दबाव डालने में शामिल थे। युवराज ने भी आकांक्षा से कहा था कि 'आपको एक बच्चा पैदा करना चाहिए। उस दौरान युवराज भी अपने मां के इशारों पर ही चल रहे थे। बता दें कि यह केस गुरुग्राम में फाइल किया गया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News