शुरू हुई देवर-भाभी की छेड़खानी युवराज ने रखा अनुष्का का नया नाम, सुन विराट को लगेगा झटका

12/29/2017 12:44:10 PM

मुंबई: एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली साल के अंत में शादी के बंधन में बंध ही गए। दिल्ली और मुंबई में दिए गए रिसेप्शन ने मीडिया की सुर्खियां बटोरी। अब आपको इस कपल का एक नया नाम बताने जा रहे है जो आपने इससे पहले कभी नहीं सुना होगा। जी हां, ये नया नाम इंडियन क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने दिया है।

 युवराज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में एक पोस्ट किया है जिसमें में युवी ने दोनों को मुबारकबाद देते हुए विराट को 'चीकू' और 'अनुष्का' को रोजी कहकर बुलाया है। अब ये नाम सुनकर विराट क्या रिएक्ट करते है ये देखना है।