''बहुत जल्दी छोड़ गए...पेट डॉग के निधन से टूटी युविका चौधरी, बोलीं- दुनिया में तो नहीं रहे, लेकिन दिल में हमेशा रहोगे

5/7/2022 12:12:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कुत्ते इंसान के सबसे वफादार साथी होते हैं। साथ रहते-रहते कुत्ते और इंसान के बीच ऐसी बॉन्डिंग हो जाती है कि कई बार इंसान अपने पालतू को खोने का दुख बर्दाश्त नहीं कर पाता। ऐसे ही वक्त से इस वक्त एक्ट्रेस युविका चौधरी गुजर रही हैं। हाल ही में उनके पेट डॉग की अचानक डेथ हो गई है, जिसे खोने के बाद एक्ट्रेस बेहद दुखी हैं।


प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के पेट डॉग का निधन खेलते समय अचानक कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी। उन्होंने अपने प्यारे पेट डॉग्स के साथ डांस करते हुए का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- तुम हमें बहुत जल्दी छोड़ गए, मैं RIP में नहीं डूब सकती। हमारी जिंदगी में आने के लिए धन्यवाद. ओम शान्ति।


 <

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yuvvikachaudhary (@yuvikachaudhary)


इसके अलावा युविका ने पेट को याद करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर लिखा- इस दुनिया में तो नहीं रहे, लेकिन दिल में हमेशा रहोगे।

 


एक्ट्रेस का ये पोस्ट देख फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं और कमेंट कर उन्हें ढांढस भी बंधा रहे हैं।

 


बता दें, पेट डॉग के निधन की खबर अभी उनके पति प्रिंस नरूला को नही है, क्योंकि इन दिनों वह कंगना रनौत के शो लॉकअप में व्यस्त हैं।

 

Content Writer

suman prajapati