प्रेग्नेंसी में पति प्रिंस संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करती दिखीं युविका चौधरी, पिंक ड्रेस में पहली बार फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

7/5/2024 11:18:06 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। लाइफ में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को लेकर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। दोनों इस फेज को यादगर बनाते हुए जी रहे हैं। हाल ही में युविका ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है और पति संग क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। कपल के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा-'हम दोनों को प्रेग्नेंसी मुबारक हो।' इस वीडियो में दोनों बारिश का लत्फ उठाते, कॉफी पीते, सेंडविच खाते और फिर हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

इस दौरान मॉम-टू-बी युविका लाइट पिंक ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं और प्रिंस भी काफी मस्तमौला दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PRINCE YUVIKA NARULA ❤️❤️❤️ (@princenarula)

'


फैंस कपल के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें, युविका चौधरी और प्रिंस नरुला की लव स्टोरी की शुरुआत टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में हुई थी। प्रिंस इस सीजन के विनर बने थे। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के प्यार का परवाना चढ़ता रहा और 12 अक्तूबर 2018 को कपल ने एक दूजे संग शादी रचा ली। दोनों की शादी मुंबई में धूमधाम से हुई थी। अब यह कपल जल्द ही दो से तीन हो जाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News