प्रिंस नरूला ने भी पत्नी युविका चौधरी के लिए रखा करवाचौथ, एक-दूसरे को छलनी में देख कपल ने खोला व्रत
10/25/2021 11:53:31 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टीवी इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों में एक साथ खूब प्यार और मस्ती देखने को मिलती है। प्रिंस किसी भी मौके पर अपनी पत्नी को स्पेशल फील करवाने में पीछे नहीं रहते। हाल ही में करवाचौथ व्रत के अवसर पर कपल में खूब प्यार देखने को मिला, जिसके वीडियोज और तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। फैंस कपल के लविंग अंदाज खूब पसंद कर रहे हैं।
युविका द्वारा शेयर किए गए वीडियोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस छलनी में पति को देखकर और उनके हाथों से पानी पीकर अपनी व्रत खोलती हैं। वहीं प्रिंस अपनी पत्नी की खूबसूरती को निहारते नहीं थकते।
पत्नी की तारीफ में एक्टर ने जानी के गाने पर बना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों एक साथ हसीं पल बिता रहे हैं। वीडियो के अलावा कपल ने अपने रोमांटिक अंदाज की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए युविका ने खुलासा किया कि उनके पति ने भी उनके लिए व्रत रखा। वीडियोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा-जब उन्होंने भी आपके लिए व्रत रखा हो..हर एक चीज़ के लिए भगवान का शुक्रिया।
बता दें, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बिग बॉस 9 में एक साथ नजर आए थे। बिग बॉस के घर में ही इन दोनों की दोस्ती हुई उसके बाद इनके प्यार परवाना चढ़ा था। दोनों ने कुछ सालो तक डेटिंग के बाद साल 2018 में शादी रचाई थी। प्रिंस और युविका की शादी 2018 की बड़ी शादियों में से एक मानी गई थी।