शूटिंग के दौरान पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ हादसा, सीढ़ियों से फिसलकर गिरीं यमुना जैदी

5/15/2024 3:40:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस यमुना जैदी इन दिनों दो ड्रामा जेंटलमैन और तेरे बिन 2 की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इसी बीच सेट पर उनके साथ हादसा हो गया है। यमुना शूटिंग के दौरान सीढ़ियों से गिर गईं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर कर दी है, जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं।

PunjabKesari

यमुना जैदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जेंटलमैन के साट पर नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वह सीढ़ियों से उतरने वाले सीन की शूटिंग करती हैं, वैसे ही उनका पैर फिसल जाता है और वह गिर जाती हैं। इस दौरान वह हाई हील्स पहने नजर आती हैं। वीडियो शेयर कर कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- गिरने तक देखिए. जेंटलमैन के दौरान। रील्स वर्सेस BTs.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yumna Zaidi (@yumnazaidiofficial)

इसके अलावा एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर बताया कि हाल का वीडियो बहुत डरावना था, लेकिन बहुत ज्यादा दर्द नहीं हुआ। मुझे थोड़े से स्क्रैच आए। बाकी मैं ठीक हूं। इसी वजह से मैं सीन भी कंप्लीट कर पाई।


एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस उनका हाल पूछते नजर आ रहे हैं और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News