पिता के नक्शेकदम पर चलते हैं युग देवगन, फोटोग्राफी देखकर चौंक जाएंगे आप

9/13/2019 3:44:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। अजय देवगन और काजोल के बेटे युग देवगन का आज जन्मदिन है। युग आज 9 साल के हो गए हैं, इस अवसर पर हम उनके कुछ बेहतरीन क्लिक्स आपको दिखाते हैं, जो यह साबित करते हैं कि वह अपने पिता की तरह ही स्टार है।

युग के इंट्रेस्ट को देखकर लगता है वह अपनी उम्र के स्टार किड्स से अलग है। उनकी फोटोग्राफी के लिए एक्साइटमेंट को देखकर लगता है कि वह भविष्य में एक डायरेक्टर हो सकते हैं। लेंस के पीछे, अपने पिता के काम को एक्साइटमेंट से देखते हुए, युग अपनी मां के लिए फोटो भी क्लिक करते हैं। काजोल उनको सोशल मीडिया पर अपलोड करके तारीफें बटोरती हैं। 

अपने डैडी की तरह, युग काफी हिम्मतवाले है। वह अक्सर आउटडोर एक्टिविटी करते हुए फोटो खिंचवाते हैं। चाहे वह ट्रैकिंग हो या रिवर राफ्टिंग या समंदर में अच्छी तैराकी का आनंद लेना हो, अजय और काजोल का ये बेटा हमेशा नए एक्सपीरिएंस के लिए तैयार रहता है।

इसमें कोई शक नहीं कि अजय देवगन इंडस्ट्री के सबसे फिट सितारों में से एक है, जो 50 साल की उम्र में भी पूरी तरह से फिट हैं। वह अपने फैंस के साथ यहां तक ​​कि युग के लिए भी एक इंस्पिरेशन है। 

काजोल और अजय ने अपने बच्चे को अच्छे ऑउटडोर्स पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस परिवार को अक्सर विदेशी छुट्टियों पर बाहर निकलते देखा जाता है। बर्फ से ढकी हुई जगहों या ट्रॉपिकल बीच पर यह परिवार अक्सर मिलता है।  

Smita Sharma