धांसू स्टाइल में यो यो हनी सिंह ने की वापसी, आते ही लगा डाली लड़कियों की क्लास

12/21/2018 2:58:27 PM

मुंबई: फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह ने एक बार फिर अपने धमाकेदार अंदाज में एंट्री कर ली है। यो यो हनी सिंह का गाना 'मखना' आज रिलीज हो गया है। हनी ने इस गाने से म्यूजिक इंडस्ट्री में दोबारा वापसी की है। गाने में हनी सिंह एक दम देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ कुछ लड़कियां खड़ी हुईं नजर आ रही हैं। इस लेटेस्ट में हनी का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, लेकिन उनका देसीपन साफ झलक रहा है।

 

 

हनी सिंह हमेशा अपनी सिंगिग ही नहीं बल्कि अपने आकर्षक धुन और लिरिक्स के लिए जाने जाते है। लेकिन इस बार अपने नए गाने में उन्होंने कुछ एेसा कह दिया है, जिसे सुन हर कोई दंग रह जाएगा। दरअसल, 'मखना' गाने में हनी ने खुद को Womenaiser कहा है और रैप में वह जमकर प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाली लड़कियों को खरी-खोटी सुना रहे है। रैप में वह खुद को शेर कहते नजर आ रहे है।

 

 

वहीं अपने बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल हुए हनी सिंह ने रैप में भी अपने वजन को लेकर भी बोला है। वैसे हनी सिंह अपने करियर की शुरुआत में बोल्ड गानो को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। 

 


जानकारी के लिए बता दें कि हनी सिंह काफी समय से इंडस्ट्री से दूर थे। हनी डिप्रेशन का शिकार हो गए  थे, जिसे उनको उभरने में थोड़ा वक्त लगा। लेकिन हनी सिंह ने कभी भी हार नहीं मानी और खुद को हमेशा सुपरस्टार साबित किया है। हनी सिंह की इसी साल 'सोनू की टीटू की स्वीटी' में धमाकेदार गाना ‘दिल चोरी साडा’ से वापसी की थी। फैंस ने गाने को खूब पसंद भी किया। हनी का आखिरी सिंगल गाना 4 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए। वहीं अब उन्होंने फैंस के बीच जबरदस्त वापसी कर ली है। 

 


 

Konika