महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में यूट्यूबर मदन कुमार गिरफ्तार, पत्नी पर भी पुलिस ने कसा शिकंजा

6/19/2021 6:38:23 PM

 मुंबई: यूट्यूबर और पबजी प्लेयर मदन कुमार को 19 जून को अश्लील कंटेंट अपलोड करने आरोप में गिरफ्तार किया गया। मदन कुमार को धर्मपुरी से सिटी पुलिस की साइबर क्राइम विंग से अरेस्ट किया गया। इतना ही नहीं मदन से पहले उनकी पत्नी सेलम से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इस बारे में पुलिस ने बताया कि आरोपी मदन उर्फ मदन कुमार को एक शिकायत के आधार पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उसकी पत्नी को भी इन चैनलों के प्रबंधन में कथित तौर पर शामिल पाए जाने के लिए गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने मदन पर अपने यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंधित पबजी ऑनलाइन गेम दिखाने के अलावा महिलाओं के खिलाफ अत्यधिक आपत्तिजनक, अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया।

आरोपी के आठ लाख सब्सक्राइबर हैं और  वह उन्हें प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमों में शामिल करके पैसा कमाता है। इसके अलावा आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करता है। पुलिस ने उनके चेन्नई वाले घर से लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल सहित कई चीजें बरामद की हैं। गिरफ्तार दंपति के बैंक खाते जब्त कर लिए गए हैं जबकि आरोपियों के पास से दो लग्जरी कार भी बरामद की गई। 

Content Writer

Smita Sharma